Skip to main content
 जिंदगी  कितनी खूबसूरत होती है .. . हमारा नजरिया तय करता है कि हम जिंदगी को कितना खूबसूरत बना सकते हैं !
जिंदगी के उतार-चढ़ाव में  हम महसूस नहीं कर पाते जिंदगी का हर पल कितना प्यारा होता है .. क्योंकि वो कभी वापस लौट के आने वाले नहीं होते ... .

हम सबको पता है कामयाबी हम सबके के लिए बहुत प्यारी होती है .. है ना 😊
  उस पल में हम जिंदगी  की  सुनहरी सी खूबसूरती को महसूस करते हैं ... जिंदगी बहुत अच्छी लगती है  ,सब लोग अच्छे लगते हैं , सब कुछ अच्छा लगता है ,, 
 हम सबको पता है जिंदगी में बहुत सारी चीजों को लेकर हमको सामना करना पड़ता है...  हम सब भूल जाते हैं  कि हमारी जिंदगी में जो तकलीफ है  वह भी जिंदगी का हिस्सा है .. नाकामयाबी भी .. किसी को खोना ,किसी को पाना ,  हम जो चीज चाहते हैं कभी वह चीज का ना मिलना ..  यह सब जिंदगी का हिस्सा है ना ..
 आपको पता है हमारा नजरिया जिंदगी के हर मोड़ को भी बदल सकते हैं ,हम किसी भी हालात में रहे उसे स्वीकार करने के लिए और खुश रहने के लिए तैयार हो सकते हैं !

  आपको याद होगा जब हम बचपन में जब खेलते खेलते  हमें चोट लग जाती थी  तो हमें उस चोट का पता नहीं चलता था ....  आपको पता है क्यों ?
 क्योंकि हम उस खेल की खुशी को महसूस कर रहे होते हैं चोट को नहीं..
कुछ समय के बाद जब हम देखते हैं तो हमें दर्द का अहसास होता है...
 जिंदगी की खूबसूरती को महसूस करें.
दर्द को नहीं अपने मुश्किलों को नहीं .. और अपने आप को कामयाब बनाने के लिए जिंदगी के खेल में डटे रहे और खुश होकर सामना करें 😊
कभी कभी छोटा सा नजरिया और छोटा सा एहसास भी .. हमारी जिंदगी को खूबसूरत बना देता है  ... हम इस नजरिए को बनाकर रखें तो जिंदगी को कामयाब भी बना देते है ....
जिंदगी के हर मुश्किलों से सामना करा कर हमें नायाब भी बना देता है

महसूस करें खूबसूरत सी जिंदगी को..😊

 धन्यवाद
 



Comments

Hai n zindagi bahot khubsurat 🤗